किसी ने विदेशी दूल्हे संग तो किसी ने विदेशी धरती पर लिए सात फेरे, देखें 2018 की हाई प्रोफाइल शादियां

साल 2018 को बाय-बाय कहने का वक्त नज़दीक आ रहा है। लोग नए साल के जश्न में डूबे हैं और स्वागत की तैयारियां में जुटे हैं। लेकिन अगर बात गुज़रते साल की करें तो 2018 कई मायनों में काफी खास रहा है। क्योंकि 2018 में कई सेलेब की जिंदगियां बदलती नज़र आई। कई सेलेब इस साल शादी के बंधन में बंध गए। किसी ने विदेशी दूल्हे संग देशी अंदाज़ में शादी रचाई तो किसी ने विदेशी धरती पर जाकर सात फेरे लिए। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक के सितारे 2018 में जन्मों जन्मों के बंध गए। प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra), दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone), रणवीर सिंह(Ranveer Singh), नेहा धपिया(Neha Dhupia), साइना नेहवाल(Saina Nehwal), ईशा अंबानी(Isha Ambani), सोनम कपूर(Sonam Kapoor), कपिल शर्मा(Kapil Sharma), गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) जैसे सेलेब इस साल शादी के बंधन में बंध गए। यानि कई सितारे ऐसे हैं जो 2019 में अकेले नहीं बल्कि अपने हमसफर के साथ कदम रखेंगे और मिलकर 2019 का स्वागत करेंगे। एक तरह से साल 2018 को शादियों का साल कहें तो कुछ गलत ना होगा। आइए दिखाते हैं आपको इस साल दूल्हा-दुल्हन बने सेलेब की चुनिंदा तस्वीरे

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2BMylM1
via IFTTT

Comments