Bigg Boss 12/ तो क्या श्रीसंथ हैं बिग बॉस 12 के विनर? फिनाले आज

Bigg Boss 12/ बिग बॉस 12(Bigg Boss 12) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज इस सीज़न का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। यानि आज इस बात का ऐलान कर दिया जाएगा कि इस सीज़न का विनर आखिर कौन है। दीपिका कक्कड़(Deepika Kakkad), रोमिल चौधरी(Romil Chowdhary), श्रीसंथ(Sreesanth), दीपक(Deepak) और करणवीर बोहरा(Karanveer Bohra) टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं जो फिनाले की रेस में हैं और इनमें से कोई एक फिनाले जीत कर इतिहास रचेगा। लेकिन इस तरह की खबरे हैं कि ये सीज़न श्रीसंथ ही जीतने जा रहे हैं। जी हां..श्रीसंथ की अपनी फैन फोलोइंग हैं साथ ही उन्होने बिग बॉस के घर में एग्रेसिव और इमोशनल पर्सनैलिटी दिखाई जो दर्शकों ने खूब पसंद भी आई थी। यानि शो में उनका हर रूप नज़र आया । चाहे वो गुस्से वाला हो या फिर मज़ाकिया। उन्होने अपने व्यक्तित्व का हर रंग दिखाया है। लिहाज़ा पूरी उम्मीद है कि शो के विजेता वहीं होंगे। सिर्फ यही नहीं श्रीसंथ ने ही शो को काफी कंटेंट भी दिया जिससे शो को टीआरपी मिली।दीपिका कक्कड़ भी है मज़बूत दावेदारमाना जा रहा है कि श्रीसंथ को कोई टक्कर दे सकता है तो वो दीपिका कक्कड़ होंगी। उन्होने बेहद शानदार तरीके से इस गेम को खेला। उन्होने मर्यादा में रहते हुए अपनी बात हर जगह रखी। उनका शांत स्वभाव दर्शकों को खूब भाया और दर्शकों से उन्हे ढेर सारा प्यार भी मिला। यही वजह है कि श्रीसंथ को दीपिका से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2RjhEl6
via IFTTT

Comments