सोनम और अनिल कपूर की ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, फिल्म की कहानी में है ज़बरदस्त सस्पेंस
नोएडा. रीयल लाइफ में बाप-बेटी..अनिल कपूर और सोनम कपूर अब बड़े पर्दे पर पहली बार पिता और बेटी के ही किरदार में नज़र आने वाले हैं। फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ’ जल्द ही रिलीज़ होगी। वही इससे पहले गुरूवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। जिसमें बाप-बेटी की ये जोड़ी काफी मज़ेदार लग रही है। ट्रेलर काफी दमदार नज़र आ रहा है। फिल्म के लीड एक्टर राजकुमार राव हैं। जिनकी एक्टिंग हमेशा ही कमाल की होती है। ट्रेलर काफी अच्छा है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में एक ज़बरदस्त सस्पेंस है जिसके बारे में फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। दरअसल, फिल्म में सोनम के पिता अनिल अपनी बेटी के लिए अच्छा रिश्ता ढूंढते हैं लेकिन सोनम की शादी नहीं हो पाती। अब वो शादी क्यों नहीं होती, इसके पीछे क्या कारण है ये सस्पेंस आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। वही ये फिल्म एक मैसेज देते हुए भी नज़र आती है। फिल्म के ट्रेलर को देखने से लगता है कि कहानी कुछ हटकर है जिससे इस फिल्म को देखने की उत्सुकता और बढ़ जाती है।1 फरवरी को रिलीज़ होगी फिल्मये फिल्म 1 फरवरी, 2019 को रिलीज़ होगी। जिसमें आप पहली बार सोनम कपूर और अनिल कपूर को एक साथ एक्टिंग करते हुए देख पाएंगे। अनिल कपूर ने इस फिल्म में सोनम कपूर के पिता की भूमिका निभाई है। जो एक पंजाबी घराने से हैं। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी फिल्म के निर्माता है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Q45FTG
via IFTTT
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Q45FTG
via IFTTT
Comments
Post a Comment