CBSE exam date 2019/ बायोलॉजी के पेपर में सिर्फ 2 दिन का गैप मिलने से छात्र नाखुश, कहा- इसे री-शेड्यूल किया जाए

नई दिल्ली. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने इस साल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों (CBSE exam date 2019) का ऐलान कर दिया है। हालांकि, सीबीएसई ने जिन तारीखों का ऐलान किया है उसमें कुछ छात्र दिक्कतें महसूस कर रहे हैं। खासतौर पर बायोलॉजी के पेपर को लेकर परेशानी ज्यादा है। दरअसल, 12वीं में जिन छात्रों ने गणित यानी mathematics और biology दोनों ही पेपर सिलेक्ट किए हैं उनको परेशानी ज्यादा है।क्या है दिक्कत?ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने mathematics और biology दोनों ही पेपर सिलेक्ट किए हैं, उनका कहना है कि उन्हें बायोलॉजी के पेपर में सिर्फ दो दिन का गैप मिल रहा है और ये तैयारी या रिवीजन के हिसाब से नाकाफी है। कुल 240 विषयों में परीक्षा होगी। दोनों ही कक्षाओं में 30 हजार कॉम्बिनेशन हैं। एक शख्स ने ट्विटर पर कहा- डेटशीट में बदलाव किया जाना चाहिए। मेरे बच्चे और उसके दोस्तों ने मैथ्स और बायोलॉजी दोनों सिलेक्ट किए हैं लेकिन इनके बीच गैप काफी नहीं हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा- फिजिक्स और बायलॉजी के पेपर में सिर्फ दो दिन का गैप है। जबकि फिजिकल एजुकेशन में 14 दिन का गैप है। हम इससे संतुष्ट नहीं हैं। मुझे लगता है इसमें बदलाव होना चाहिए।और भी आपत्तियां10वीं की परीक्षा का जिक्र करते हुए एक शख्स ने लिखा- शुरुआत गणित के पेपर से हो रही है। यह कठिन पेपर है। इससे स्टूडेंट्स में तनाव रहता है। पिछले कई साल से अंग्रेजी का पेपर पहले होता था। कुछ लोगों की आपत्ति ये भी कि परीक्षाओं के बीच में ही होली का त्योहार भी पड़ेगा। इनका सुझाव है कि परीक्षाएं फरवरी और मार्च में ही हो जानी चाहिए थीं। बता दें कि पिछले साल सीबीएसई ने जेईई मेन्स की वजह से फिजिक्स का पेपर री-शेड्यूल किया था। इस बार परीक्षाएं फरवरी में आरंभ हो रही हैं ताकि कॉम्पटेटिव एग्जाम्स की वजह से इन पर असर ना पड़े। माना जा रहा है कि सीबीएसई के रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में आ जाएंगे।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2PZH2rs
via IFTTT

Comments