IND vs AUS Live Score/ इंडिया वस ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर; देखें IND vs AUS 3rd Test मैच का स्कोरकार्ड लाइव

मेलबर्न. भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 258 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य मिला है। इस हिसाब से उसे अभी 141 रन और बनाने हैं। वहीं, भारत को यह टेस्ट जीतने के लिए दो विकेट की दरकार है। चौथे दिन भारत की जीत की राह में पैट कमिंस रोड़ा बन गए। उन्होंने इस टेस्ट में न सिर्फ गेंद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि बल्ले से भी करियर की बेस्ट पारी खेली। कमिंस ने27 रन देकर 6 विकेट लिए और 61 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले उनका गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/79 और हाइएस्ट स्कोर 50 रन था।DAINIKBHASKAR.COM आपको इस मैच के लाइव अपडेट्स दे रहा है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2ThLVhB
via IFTTT

Comments