INDvsAUS/विराट कोहली और मिशेल स्टार्क मैच के दौरान क्यों हंस पड़े; एक गेंद पर क्या हुआ, देखिए यहां
मेलबर्न. 3rd Test Australia vs India:भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया 215 बना चुकी है और उसने सिर्फ दो विकेट गंवाए हैं। एक ऐसी विकेट जिस पर करीब 15 एमएम घास थी, 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने वाले जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस थे; यह बहुत अच्छा स्कोर कहा जा सकता है। विकेट में तेजी के साथ बाउंस भी भरपूर था लेकिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थका दिया। मैच के दौरान एक लम्हा ऐसा भी गुजरा जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) गेंद की हरकत पर हंस पड़े।क्या हुआ था इस गेंद पर?यह मैच का 87वां ओवर था। गेंदबाज थे मिशेल स्टार्क और उनके सामने थे विराट कोहली। ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी सेशन में कोहली और पुजारा की जोड़ी को तोड़ने की भरसक कोशिश कर रही थी। मिशेल भी तूफानी रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे, पिच से भी उन्हें भरपूर मदद मिल रही थी। इसी वक्त, मिशेल की एक गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई। कोहली ने इस विकेट कीपर के पास जाने दिया। लेकिन, ये गेंद अचानक उठती गई और टिम पेन के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई। गेंद का रुख देखकर सब हैरान थे। लेकिन, कोहली और मिशेल स्टार्क एक-दूसरे को देखकर हंस दिए। हालांकि, इसी ओवर में कोहली का एक कठिन कैच विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और विकेट कीपर टिम पैन (Virat Kohli dropped by Tim Paine of Mitchell Starc) ने छोड़ दिया।That has done PLENTY!What about the reactions from Starc and Kohli 😂😂 #AUSvIND pic.twitter.com/9Y1pG9dkKx— cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2018कोहली की धीमी बल्लेबाजीकोहली ने अपनी पारी की शुरुआत जाने-पहचाने यानी आक्रमक अंदाज में की। उन्होंने शुरुआती 18 रन में तीन चौके लगा दिए। कुल 33 गेंद पर वो 41 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने काफी धीमी बैटिंग की और ये सुनिश्चित कर दिया कि खेल के आखिरी दौर में टीम इंडिया कोई विकेट नहीं खोएगी। यही काम चेतेश्वर पुजारा ने भी किया और वो भी बहुत सावधानी से बैटिंग करते रहे। मिशेल स्टार्क के लिए हालांकि दिन अच्छा साबित नहीं हुआ और उनका विकेट वाला कॉलम मैच के पहले दिन खाली रहा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो दो विकेट लिए गए वो दोनों ही पैट कमिंस के खाते में गए।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Rgd9aU
via IFTTT
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Rgd9aU
via IFTTT
Comments
Post a Comment