INDvsAUS: मयंक का डेब्यू टेस्ट में शानदार प्रदर्शन; कोच बोले- मैं चाहूंगा वो सहवाग की तरह खेले
मेलबर्न. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के नए ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने अपनी बैटिंग से हर किसी को प्रभावित किया। उनके खेल में जहां स्ट्रोकप्ले नजर आया वहीं डिफेंस के मामले में भी वो बेजोड़ नजर आए। मयंक ने जिस धैर्य से नई गेंद का सामना किया और सबने तारीफ की है। वो घरेलू क्रिकेट में लंबे वक्त से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन अब तक उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी। दूसरी तरफ, उनके कोच इरफान सैत (Mayank Agarwal’s coach Irfan Sait) का कहना है कि मयंक को वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की तरह खेलना चाहिए हालांकि विकेट बचाने की कला मयंक को बहुत बेहतर तरीके से आती है।काश.. शतक बना पातेजहां तक रिकॉर्ड की बात है तो मयंक टेस्ट डेब्यू में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले 7वें भारतीय हैं। हालांकि, वो शतक के करीब होते हुए भी इससे चूक गए। पहले विकेट के लिए उन्होंने हनुमा विहारी के साथ 40 रन की साझेदारी की। हालांकि, विहारी ज्यादा नहीं टिक सके। इसके बाद मयंक ने पुजारा के साथ अच्छी बल्लेबाजी की। 76 रन बनाने के बाद मयंक पैट कमिंस की गेंद पर विकेट कीपर टिम पैन को कैच दे बैठे।कोच ने क्या कहा?मयंक के कोच इरफान ने मेलबर्न टेस्ट के एक दिन पहले मीडिया से बातचीत में कहा- मैं चाहता हूं कि वो अपने ही शहर दिल्ली के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग की तरह तेज बैटिंग करे। लेकिन, विकेट उस तरह ना गंवाए जैसा सहवाग करते थे। इरफान ने कहा- मैं चाहता हूं वो सहवाग की तरह खेले। लेकिन, सहवाग कई बार कैजुअल एप्रोच में रहते थे और विकेट गंवा देते थे। लेकिन, मयंक कभी चीजों को हल्के में नहीं लेता। वो बहुत गंभीरता से बैटिंग करता है। मैं चाहता हूं कि वो जब बैटिंग करने उतरे तो बिल्कुल सकरात्मक तरीके से और आक्रमक क्रिकेट खेले। उसमें एक ओपनर के तौर पर जरूरी सभी क्रिकेटिंग गुर हैं।कमजोर रही है ओपनिंगभारतीय ओपनर्स ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (सेना देशों के खिलाफ) में जुलाई 2011 के बाद से पहली बार 18.5 ओवर तक बल्लेबाजी की। हालांकि, इस दौरान भारतीय पारी की शुरुआत करने वाले हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल 40 रन की साझेदारी ही कर पाए। हनुमा को कमिंस ने 8 के निजी स्कोर पर आउट किया। उसके बाद उन्होंने मयंक अग्रवाल (76 रन) को आउट किया। मयंक ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। मयंक के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी अर्धशतक लगाया।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2QOyKbd
via IFTTT
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2QOyKbd
via IFTTT
Comments
Post a Comment