नॉर्थ-ईस्ट के लिए IRCTC का शानदार एयर टूर पैकेज, 7 दिन 6 रात के इस पैकेज में घूमिए यहां के खास लोकेशन
नई दिल्ली. IRCTC उत्तर-पूर्व के लिए अपना टूर पैकेज लाया है। अगर आप नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व की जगहों पर घूमना चाहते हैं तो यह पैकेज आपके लिए खास तौर पर शानदार साबित हो सकता है। इस टूर पैकेज की खासियत यह है कि इसमें आपको गुवहाटी, काजीरंगा, शिलॉन्ग और चेरापूंजी की खूबसूरती देखने मिलेगी। चलिए, आपको इस टूर पैकेज की और कुछ जरूरी बातों से रूबरू कराते हैं।यात्रा भोपाल से शुरू होगी। अलग-अलग कैटेगरी में चार्ज 52850 से लेकर 37300 है। तमाम जानकारी के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा।कहां जा सकते हैं?इस पैकेज के तहत आप अकेले या परिवार के साथ नॉर्थ-ईस्ट की यात्रा कर सकते हैं। गुवहाटी, काजीरंगा, शिलॉन्ग और चेरापूंजी जैसे खूबसूरत और प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज शहर आपको मिलेंगे। इतना ही नहीं, इनके अलावा आप मां कामाख्या देवी मंदिर, काजीरंगा नेशनल पार्क, यूमियम लेक, शिलॉन्ग म्यूजियम, लेयूमखाह कैथेड्रल, एलिफेंटा झरना, नाखालिकाय झरना, मासमाई गुफाएं, नवग्रह मंदिर, सुकरेश्वर मंदिर और गुवहाटी जू भी देख सकते हैं।कहां पाएं ज्यादा जानकारी?IRCTC वेबसाइट के मुताबिक, यह 7 दिन और 6 रातों का एयर टूर पैकेज है। इस दौरान आपको डीलक्स होटल में ठहराया जाएगा। इसमें फिक्स्ड मेन्यू है। 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर शामिल होंगे। जिन गाड़ियों से टूरिस्ट साइट्स पर जाएंगे वो आरामदायक और एयर कंडीश्नर होंगी। 60 साल से कम उम्र के टूरिस्ट का बीमा भी पैकेज का हिस्सा है। इस दौरान आपके साथ IRCTC के टूर मैनेजर होंगे। अगर आप टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।पैकेज में क्या कवर नहीं होगा?पैकेज में कुछ चीजें कवर नहीं होंगी। जैसे लाउंड्री, टेलिफोन कॉल्स, टिप्स, मिनरल वॉटर, हार्ड और सॉफ्ट ड्रिंक्स, राफ्टिंग, रॉक क्लाम्बिंग, पैराग्लाइडिंग और स्टिल या वीडियोग्राफी के चार्ज। अगर आप टूर पैकेज के अतिरिक्त भी वाहनों का इस्तेमाल करेंगे तो इसके लिए आपको पहले जानकारी देनी होगी क्योंकि इसका चार्ज अलग लगेगा। कामाख्या मंदिर में वीआईपी दर्शन, एंट्री फीस और गाइड चार्ज अलग देय होंगे। एलिफेंट सफारी का चार्ज भी इसमें कवर नहीं है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Q1fMJ6
via IFTTT
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Q1fMJ6
via IFTTT
Comments
Post a Comment