Simmba Box Office Collection/ रणवीर-सारा की सिंबा हुई रिलीज़, ये है पहले दिन की कमाई का अनुमान

Simmba Box Office Collection: जिस दिन का इंतज़ार था वो आ ही गया...आखिरकार लंबे वक्त से चला आ रहा सिंबा फैन का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) लीड रोल में हैं। तो वही सोनू सूद, आशुतोष राणा और सिद्धार्थ जाधव भी इस फिल्म में अहम रोल में हैं। वही इस फिल्म की खास बात है कि इसमें आपको सिंघम की झलक भी दिखेगी। जी हां...फिल्म के एक पार्ट में सिंघम को भी जोड़ा है जिसमें अजय देवगन दिखाई देते हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है लिहाज़ा फिल्म मसाले से भरपूर है। एक्शन और कॉमेडी दोनों की ही झलक इस फिल्म में मौजूद है। इसलिए ये फिल्म दर्शकों को खूब भाई भी है। शादी की बाद रणवीर सिंह की ये पहली फिल्म रिलीज़ हुई है तो वही सारा अली खान के करियर की ये दूसरी फिल्म है । इससे पहले केदारनाथ इसी महीने 7 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी। फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन ही काफी अच्छा कलेक्शन करेगी।पहले दिन 18-20 करोड़ कमाई का अंदाज़ाफिल्मी पंडितों की मानें तो ये फिल्म रिलीज़ के पहले दिन 18-20 करोड़ की कमाई कर सकती है। दरअसल ये साल की आखिरी फिल्म है। इसके बाद जो भी फिल्में रिलीज़ होंगी वो 2019 में होंगी। लिहाज़ा वीकेंड, न्यू ईयर सभी का फायदा इस फिल्म को यकीनन मिलेगा। और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है।3000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई फिल्मआज ये फिल्म देशभर में एक साथ 3,000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है। फिल्म 2 घंटे 38 मिनट की है। जिसे बनाने में 85 करोड़ की लागत आई है। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्मों की बात करें तो सभी फिल्मों ने बहुत अच्छा बिज़नेस किया था। चाहे वो गोलमाल सीरिज़ हो, सिंघम हो या फिर चेन्नई एक्सप्रेस। लिहाज़ा इस फिल्म से भी अच्छी कमाई की ही उम्मीद लगाई जा रही है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2EP5F8k
via IFTTT

Comments