India Attack Pakistan Images /पाकिस्तान ने खुद दिए भारत के हमले के सबूत- जारी किए अपनी तबाही के फोटोग्राफ

नई दिल्ली. भारत ने पुलवामा हमले के बाद ऐसा करारा जवाब दिया कि पाकिस्तान बुरी तरह हिल गया है। वहां मातम का माहौल है। पाकिस्तान की सेना ने खुद माना है कि भारतीय वायुसेना ने इतनी सफाई से हमले किए कि उसको जवाब देने का मौका नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत के इस हमले में तीन आतंकी कैंपों में कम से कम 300 आतंकवादी और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। एक चैनल के मुताबिक, भारत के इस हमले में जैश का कंट्रोल रूम तबाह हो गया जिसमें पाकिस्तानी सेना मौजूद थी। यहां हम आपको कुछ फोटोज दे रहे हैं जो खुद पाकिस्तानी सेना ने जारी किए हैं। इसमें ये बताया गया है कि किस तरह की तबाही वहां हुई है। न्यूज एजेंसी ने वायुसेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि बालाकोट के अलावा पीओके के मुजफ्फराबाद और चकोटी इलाके में भी बमबारी की गई। 12 मिराज विमानों ने 1000 किलो बम बरसाए। जैश का कंट्रोल रूम अल्फा-3 उड़ा दिया गया। हमले वाली जगह एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। पाक में हमले के बाद भारतीय वायुसेना हाईअलर्ट पर है। पश्चिमी सीमा पर एयरफोर्स के फाइटर्स कॉम्बैट पेट्रोलिंग कर रहे हैं। यह पाक के जवाबी हमले की स्थिति में विमानों को भारतीय सीमा में घुसते ही उड़ा देने की क्षमता रखते हैं। पाक से सटी पश्चिमी सीमा पर जामनगर, उत्तरलाई, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, नाल सहित पंजाब के सभी एयरबेस पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सैन्य सूत्रों ने कहा है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं।देखे Mirage 2000 Fighter Jet की कुछ फोटोअच्छा तो ये था आतंक का हेडक्वॉर्टरन्यूज एजेंसी ने जैश-ए-मोहम्मद के उस आतंकी कैंप के कुछ फोटोज जारी किए हैं जिस बीती रात सिर्फ 21 मिनट में हमारे एयरफोर्स के जांबाजों ने जमींदोज कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी कैंप में 200 एके राइफल्स, अनगिनत गोलियां, भारी बारूद और डेटोनेटर्स थे। बता दें कि यह इलाका पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के प्रांत खैबर पख्तूख्वा के बिल्कुल करीब है। यहां से एबोटाबाद सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है। आप परेशान ना हों। एबोटाबाद वो जगह है जहां पाकिस्तान की सेना का बेस है और ये ही वो जगह हैं जहां अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था और पाकिस्तान की सेना सोती रह गई थी।Intel Sources: Picture of JeM facility destroyed by Indian Ar Force strikes in Balakot, Pakistan pic.twitter.com/th1JWbVrHw— ANI (@ANI) February 26, 2019Intel Sources: Ammunition dump blown up today in Balakot,Pakistan by IAF Mirages. The dump had more than 200 AK rifles, uncountable rounds hand grenades, explosives and detonators pic.twitter.com/b7ENbKgYaH— ANI (@ANI) February 26, 2019

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ve7Iro
via IFTTT

Comments