India Pakistan Live News / भारत के तेवर देख सहमा है पाकिस्तान, पूरे पाक में हवाई उड़ानें रद्द, कल जम्मू-कश्मीर जाएंगी रक्षा मंत्री
नई दिल्ली.बुधवार सुबह भारत की तरफ से मार गिराए गए पाक जेट F16 के मलबे की तस्वीरें जारी की गई हैं। ये तस्वीरें भारतीय वायुसेना की तरफ से जारी की गई है। इन तस्वीरों में मलबे के पास पाकिस्तानी अफसर भी देखे जा रहे हैं। वही अब भारत में पायलट अभिनंदन की रिहाई की मांग तेज़ हो गई है भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग को तलब कर फाइटर जेट पायलट अभिनंदन की रिहाई की मांग की है। साथ ही पाक के विदेश मंत्रालयसे भी इस बाबत बात की गई है।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पाक की घेराबंदीभारतअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पाक की घेराबंदी की कोशिशों में जुटा है। यूएसए, यूके ने भी यूएन में प्रस्ताव रखा है कि मसूर अज़हर को ब्लैक लिस्ट घोषित किया जाए।वही बुधवार को दिन भर आशंकाओं के बादल मंडराते रहे। उत्तर भारत के 8 एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया था लेकिन दोपहर 3 बजे उन्हे फिर से खोल दिया गया। हालांकि सीमांत इलाकोंंमें अलर्ट अभी भी जारी है।इमरान खान ने ये कहा..वही इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जंग अगर शुरू हुई तो उसे रोकना ना मोदी जी के हाथ में होगा या मेरे। लिहाज़ा वो बैठकर बात करने को तैयार हैं।आपको बता दें कि पाकिस्तान 26 जनवरी को सुबह 3.30 बजे पीओके में मौजूद जैश के आतंकी कैंपो पर की गई भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कल से ही अलग अलग सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी भी की जा रही है। वही भारत भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की 5 चौकियां नष्ट होने और कई सैनिक मारे जाने की ख़बर है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NxxKDh
via IFTTT
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NxxKDh
via IFTTT
Comments
Post a Comment