राजद धूमधाम से मनाएगा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

औरंगाबाद ग्रामीण | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती राजद शहर के अमित होटल में धूमधाम से मनाएगी। इसकी जानकारी राजद के जिला उपाध्यक्ष उदय उज्जवल ने दी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव के निर्देश के बाद जिले के सभी कार्यकर्ता इसकी तैयारी में लग चुके हैं। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि जिले के सदस्यता प्रभारी सह सासाराम विधायक अशोक कुमार होंगेे। उन्होंने कहा कि आज देश में भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर है। देश का लोकतंत्र खतरे में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oedE8C
via IFTTT

Comments