शुक्रवार को झमाझम बारिश, सदर प्रखंड में 62.2 एमएम हुई वर्षा

शुक्रवार को जिले में झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश शेखपुरा सदर प्रखंड में दर्ज की गई। यहां 62.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि घाटकुसुम्भा में सबसे कम 27.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार से अरियरी प्रखंड में 58.4 एमएम, चेवाड़ा में 40.2 बारिश दर्ज की गई है। जबकि शेखोपुरसराय प्रखंड में 29.6 एमएम और बरबीघा में 28.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को चेवाड़ा में सबसे ज्यादा 35.0 एमएम बारिश हुई थी। वहीं शनिवार को भी वर्षा होती रही। बारिश होने से जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ofIHRr
via IFTTT

Comments