श्रीज्वालामालिनी देवी दिव्य महोत्सव का हुअा शुभारंभ, कार्यक्रम आयोजित

जेल रोड में दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु मंदिर में दस दिवसीय श्रीज्वालामालिनी देवी दिव्य आराधना महोत्सव का शुभारंभ हुअा। झण्डातोलन उत्तमा-सुशील कुमार जैन व अखण्ड द्वीप सविता-शुकमाल जैन के परिवार ने किया। जिनेन्द्र देव का पूजन, ज्वालामालिनी देवी का अभिषेक किया गया। संगीता-कमलेश जैन ने मां का श्रद्धापूर्वक 1008 अर्ध्य समर्पित किये। साथ ही भव्य शृंगार, गोद भराई की गई। भोपाल से पधारे श्री पार्श्व नाकोड़ा भक्ति ग्रुप के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति नृत्य किये। शाम में महाआरती, माता का झूला, भजन, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। समिति के संयोजक डॉ.शशांक जैन, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, प्रीत चन्द्र जैन, अजय जैन, शैलेश जैन, मनीष जैन, भावेश जैन, अतुल जैन, रीना जैन, निशांत जैन, रजत जैन, विपुल जैन, अनीष जैन व अन्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - sreejvalamalini devi divya mahotsav launched program organized


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mTldRC
via IFTTT

Comments