
दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी सुशील कुमार ने संयुक्तादेश जारी कर 158 दंडाधिकारी एवं 158 पुलिस अधिकारी, भारी संख्या में सशस्त्र एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति किया है। सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06182-248701 / 248702 जारी किया गया है। इसके वरीय प्रभार में जिला भू अर्जन पदाधिकारी 7488134254 तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 8544428454 हैं। नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति है। सभी एसडीओ व एसडीपीओ अपने अनुमंडल में विधि- व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। इसके अतिरिक्त वरीय प्रभार में आरा अनुमंडल क्षेत्र में नगर आयुक्त, पीरो अनुमंडल में जिला परिवहन पदाधिकारी, एवं जगदीशपुर अनुमंडलीय क्षेत्र में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रहेंगे। पूरे जिले के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) रहेंगे। डीएम ने सभी थानाध्यक्ष, बीडीओ व सीओ को अपने क्षेत्रों में पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन कराने को कहा है। पूजा में सभी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोस्टर के अनुसार चिकित्सक,शल्य कक्ष के स्टाफ, ड्रेसर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी को लगातार हर समय उपलब्ध रहने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को बिजली के लटके एवं जर्जर तारों को अविलंब ठीक करने को कहा है। रामलीला मैदान एवं चौक चौराहों पर पेयजल हेतु पानी टैंकर की व्यवस्था तथा सभी नगर निकायों में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश नगर आयुक्त व कार्यपालक पदाधिकारियों को दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2m3afZA
via
IFTTT
Comments
Post a Comment