घर मे सोई महिला पर दीवार गिरी, हुई मौत
3 दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से कई स्थानों पर लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। संदेश थाना क्षेत्र के बिछियाव गांव में जहां बारिश के कारण छत घर में सोई गर्भवती महिला के शरीर पर गिर पड़ा। वही तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव में 60 वर्षीय महिला के शरीर पर घर का दीवार भरभरा कर गिर पड़ा।
जब तक लोग मलबा हटा कर उसे बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। बाद में शव का दाह संस्कार कर दिया गया। मृत महिला मंगर कुंवर रोहतास जिला के राजपुर थाना के मलवा गांव निवासी स्व सुरेंद्र रवानी की प|ी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगर कुंवर अपने पति की मौत के बाद अपने मायके तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव में ही रहती थी।
उसका एक बेटा संतोष सिंह सासाराम में रहकर सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार से ही बारिश तरारी प्रखंड में हो रही है। शनिवार को मंगर कुंवर अपने मायके करथ में अकेले मिट्टी के जर्जर मकान में सोयी हुई थी। लगातार वर्षा होने से जर्जर घर का दीवाल अचानक से उसके शरीर पर गिर पड़ा। दीवार गिरने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। सभी ने मिलकर बारिश के बीच ही मिट्टी एवं ईट का मलबा हटाया। वहीं पर उसने दम तोड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lUzTzs
via IFTTT
Comments
Post a Comment