बारिश से घाटकुसुम्भा प्रखंड के कई गांवों का टूटा संपर्क, बढ़ी परेशानी
डीएम इनायत खान ने घाटकुसुम्भा प्रखंड के सुजावलपुर, गदवदिया, बटौरा, अकबरपुर, मुड़बरिया आदि गांव का नाव से निरीक्षण किया। इसके साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित हरुहर नदी में बढ़ते पानी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। उन्होंने कहा की स्थानीय लोगों को यातायात में कोई दिक्कत न हो इसके लिए अतिरिक्त नाव की व्यवस्था करें। सभी बिजली तार को सुरक्षित स्थिति में लाने का निर्देश दिया गया अन्यथा बिजली बंद करने के लिए कहा गया। जिन गांव में बिजली बाधित रहेगी वहाॅ आज ही किरासन तेल वितरण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने लोगों से कहा कि बाढ़ से डरने की कोई जरूरत नहीं है सजग और सतर्क रहना है। जिला प्रशासन इस पर पैनी नजर बनायें हुये है किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिकूल परिस्थिति में नजर बनायें रखेंगे एवं आवश्यक सुविधाएं सुलभ करायेंगे। इसमें लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविर भी लगायें जायेंगे।
बारिश के बाद डूबे जिले मेंे घर
पानी कम होने पर तुरंत सड़कों की मरम्मत का निर्देश
कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया गया कि पानी कम होते ही सड़कों की मरम्मत करना सुनिश्चित करें। जिन विभाग की सड़कें बाढ़ से नष्ट होगी, उसे बाढ़ समाप्त होने के तत्काल बाद मरम्मत करायेंगे। उन्होंने कहा कि जल-जमाव वाले विद्यालयों में शिक्षण कार्य अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सभी स्वास्थ्य केंद्र दिन-रात खुले रखने का निर्देश दिया गया। सभी आवश्यक दवाएं सुलभ कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। प्रभावित लोगों को हर प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बटौरा गाॅव के स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी से राशन कार्ड की माॅग किए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र वांछित लोगों को राशन कार्ड सुलभ करायें। कुछ नागरिकों ने पिछले वर्ष का पारिश्रमिक भुगतान की माँग कियें। डीएम ने सीओ को निर्देश दिया कि सोमवार तक बकाएदारों का भुगतान करना सुनिश्चित करें।
बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच होगा प्लास्टिक शीट का वितरण
सड़क पर बहते पानी को देखने जुटी लोगों की भीड़।
बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच प्लास्टिक शीट का वितरण करने का निर्देश दिया गया। स्थानीय लोगों से अपील किया गया कि अपने बच्चों को तालाब, आहर, पइन, जलजमाव वाले क्षेत्र आदि के पास अकेले जाने नहीं दे। उन्होंने कहा कि वाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चे सेल्फी नहीं लेंगे इससे जान पर खतरा बना रहता है। आकाशीय बिजली से बचने का उपाय बताया गया। यदि आप खुले में है तो यथाशीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लें।
सैकड़ों गांव का संपर्क टूटा
जिले में लगातार हो रही बारिश से अरियरी के कौड़िहारी नदी के उफान पर आने से शेखपुरा-आढ़ा मुख्य सड़क पर हुसैनाबाद गांव के हो रहे पुल निर्माण का कार्य ठप पड़ गया हैं। वहीं इसके लिये बनाए गये डायवर्सन के ऊपर से पानी बहने के कारण अरियरी प्रखंड मुख्यालय का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। जिसके कारण अरियरी प्रखंड के सैकड़ों गांव के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। इससे लोगों को भारी परेशानी शुरू हो गई है। अरियरी के लोगों को शेखपुरा शहर आने के लिये लंबी दुरी तय करनी होगी। वहीं शेखपुरा से सीधे नवादा जिले के आढ़ा जाने में व्यवधान उत्पन्न हो गया है। शनिवार की देर शाम कौड़िहारी नदी में आया यह पानी डायवर्सन को बहा ले जाएगा। घाटकुसुम्भा में शुक्रवार की शाम गदबदिया गांव के समीप हरूहर नदी में एक नाव 11000 बोल्ट के बिजली तार से टकरा गई। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम घाटकुसुम्भा से लखीसराय जिले के पाली गाँव नाव जा रही थी। उस नाव पर दर्जन भर लोग सवार थे। इसी बीच गदबदिया और अकरपुर गांव के बीच हरुहर नदी में 11 हजार वोल्ट तार बाढ़ के पानी से महज 2 फीट ऊपर से गुजरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mxCZtP
via IFTTT
Comments
Post a Comment