चोरी के मोबाइल व बाइक के साथ दो अपराधी धराए

एकमा| एकमा थाना की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल तथा लूट की मोबाइल के साथ दो अपराधियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों अपराधियों को एकमा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा लूट की एक मोबाइल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी 24 अगस्त 2019 को एकमा में हुई कैश तथा बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल की लूट के मामले में वांटेड थे। एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी सिवान जिले के लकरी नवीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव के निवासी दीपक कुमार तथा उदय कुमार है। दोनों अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। एकमा में 24 अगस्त को हुई लूट की घटना के मामले में अज्ञात के खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज है। दोनों अपराधियों को पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटी गई मोबाइल को सर्विलांस पर रखा था, जिसके आधार पर पकड़ा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mU4Qo0
via IFTTT

Comments