बिहिया में मां महथिन महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, वक्ता बोले- यह सांस्कृतिक संगम है

नगर स्थित पवित्र महथिन मंदिर के परिसर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार से मां महथिन महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। काले-कजराले बादल व भगवान इन्द्र के मेघ गरज के बीच किशनगंज के सीजीएम अजीत कुमार सिंह, आरा के सीजेएम शैलेन्द्र कुमार शर्मा, जगदीशपुर के एसडीएम अरुण कुमार, जगदीशपुर के एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन व प्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी डा. राधेश्याम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। अध्यक्षता महथिन मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ प्रफुल्ल चन्द्र प्रकाश ने की। जबकि आगत अतिथियों का स्वागत मंदिर कमेटी के ओमप्रकाश गुप्ता ने की। समारोह में वक्ताओं ने मनौतियों की देवी मां महथिन के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि वीरांगना मां महथिन का मंदिर लोक आस्था और आदर्श विवाह का प्रमुख केन्द्र है। वक्ताओं ने महथिन महोत्सव के आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संगम है। समारोह में इलाके के कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राम लखन प्रसाद, कमेटी के ओम प्रकाश गुप्ता, जर्नादन सिंह, नंद कुमार ओझा, जानकी सिंह, बबलू सिंह, डा.अनिल सिंह व डा.एस कुमार समेत अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद सहित थे। महोत्सव को लेकर महथिन मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

बिहिया में महथिन महोत्सव में शामिल अतिथि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - grand opening of maa mahathin festival in bihiya the speaker said this is the cultural confluence


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2m8oVXd
via IFTTT

Comments