
आरा|चर्चित सेक्स रैकेट कांड में पिछले 1 महीने से संदेश के आरजेडी विधायक फरार चल रहे हैं। पुलिस कोर्ट में आने जाने वाले लोगों पर प्रत्येक दिन नजर रखते हुए हैं। विधायक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दूसरे राज्यों में भी चल रही है। लेकिन, अभी तक वह हाथ नहीं आए हैं। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले में गौसगंज के 18 वर्षीय युवक विशाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वार्ड पार्षद हिमांशु कुमार सिन्हा उर्फ मोनु लाल फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहे है। बताया जा रहा है कि बिहटा व अरवल में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nypxWv
via
IFTTT
Comments
Post a Comment