पूजा में डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध

अकबरपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की एक बैठक बीडीओ मो.नौशाद आलम सिद्धिकी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में दुर्गापूजा शांति और सद्भाव के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीडीओ ने उपस्थित सभी पूजा समितियों जूलुस में डीजे बजाने, घातक हथियार ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जूलूस के दौरान सम्पूर्ण बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा हैं जिससे मेले के दौरान उपद्रव फैलाने लगाने वाले नजर रखी जा सके। उन्होंने सभी पूजा समिति से समय पर प्रतिमा विर्सजन करने को कहा। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने सभी को सख्त लहजे में कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने वाले पूजा समिति पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने बिजली विभाग के जेई को जमकर लताड़ लगाया। जेई पर लोगों ने मोवाइल नही उठाने का आरोप लगाया। मौके पर सीओ ओमप्रकाश भगत,पूर्व मुखिया नरेश मालाकार , मुखिया विनीत कुमार, महेश प्रसाद, मो. कासिम उर्फ नन्हू, मो मोहीव, कौशल पांडेय, विनोद कुमार वर्मा, अजीत वर्णवाल, अजय कुमार भोला, उप सरपंच विनोद चैधरी, पूर्व मुखिया तूफान सिंह कुशवाहा,पप्पु साव, मो. वकील, मो मोहसीन समेत बड़ी संख्या में दोनो समुदाय के लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ogmtPn
via IFTTT

Comments