
स्थानीय अगिआंव प्रखण्ड के बरुणा गांव में नल जल योजना के बोरिंग करने के लिए खोदे गए गड्ढे में बरसात का पानी भर जाने से एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी। मृतका आठ वर्षीय पुत्री रुचि कुमारी बरुणा गांव निवासी राजेन्द्र यादव की पुत्री है। बताया जाता है कि आठ वर्षीय रुचि कुमारी घर के बाहर किसी कार्य के लिए निकली थी। तभी घर के बगल में नलजल योजना के बोरिंग करने के लिए गड्ढे खोदे गए थे। चार दिन से लगातार हो रहे झमाझम बरसात के वजह से खोदे गए गड्ढे में लबालब पानी भर गया था। जिसके कारण गड्ढे में पैर फिसलने से वह डूब गई। जिससे डूबने से मौत हो गयी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि नल जल योजना के सम्बेदक द्वारा लापरवाही के कारण एक बच्ची की जान चली गयी। नलजल योजना के काम लेने के होड़ में ठेकेदार द्वारा बोरिंग करने के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिया जाता है। इसे देखने के लिए न कोई अधिकारी न जनप्रतिनिधि है।
लगातार हो रही बारिश के कारण मुकंुदपुर में चार घर हुए धरासाई
सिटी रिपोर्टर| चरपोखरी
मुकुन्दपुर गांव में बारिश के कारण मुकुन्दपुर निवासी भीम कहार, मूरत सिंह, विनोद पाण्डेय और करिया राम के घर गिर गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय, अंचलाधिकारी बिरेन्द्र कुमार और मुकुन्दपुर पंचायत के मुखिया बरमेश्वर पांडेय मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जुआ प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार चंद्रवंशी ने अनुादान का मांग किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2meF5i0
via
IFTTT
Comments
Post a Comment