
पटना | नवादा और औरंगाबाद के देवकुंड में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 15 नवंबर तक जमीन उपलब्ध नहीं कराया तो रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पटना में अनशन करेंगे। इस मामले पर गुरुवार को कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि राज्य सरकार ने इन दोनों स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा था। देश में विभिन्न राज्यों में 13 स्कूल खोलने के प्रस्ताव को 7 अगस्त 2018 में मंजूरी दी थी। इसमें अधिकांश जगहों पर स्कूल में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। लेकिन बिहार सरकार जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरा नहीं कर रही है, इसलिए नहीं खुल सके हैं। केंद्रीय विद्यालय खोलने सहित 5 विभिन्न मुद्दों पर वे पटना में 15 नवंबर के बाद आमरण अनशन शुरू करेंगे। कुशवाहा ने कहा कि नवादा में जमीन 4 एकड़ जमीन उपलब्ध है। राज्य सरकार कह रही है कि 75 प्रतिशत नामांकन स्थानीय बच्चों का हो, लेकिन किसी भी केंद्रीय विद्यालय में 90 से 99 प्रतिशत बच्चे स्थानीय और बिहार के ही हैं। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अभी 48 केंद्रीय विद्यालय हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NwuhoS
via
IFTTT
Comments
Post a Comment