
पटना सिटी| छठ पर्व काे लेकर गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। किरण देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से खाजेकलां घाट पर 501 छठव्रतधारियों के बीच साड़ी नारियल, सूप सहित अन्य सामान का वितरण पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मेयर सीता साहू व महासचिव नितिन कुमार रिंकू ने किया। गायघाट व्यापार मंडल की ओर से सामग्री वितरण में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, एमएलसी रणवीर नंदन, मेयर सीता साहू, मधु मंजरी अादि ने भाग लिया। पटना महानगर केशरवानी वैश्य सभा की ओर से गुलजारबाग केशरवानी धर्मशाला में छठव्रतियाें के बीच सूप, नारियल सहित पूजन सामग्री के वितरण में अर्जुन प्रसाद, विनय केशरी, सत्यनारायण केशरी, गणेश केशरी, दीना केशरी, श्याम सुंदर केशरी अादि शामिल रहे। शुक्रवार को श्रीश्री छठ पूजा समिति नंदगोला नवयुवक समिति की ओर से पूजन सामग्री बांटी जाएगी। यह जानकारी राजेश पांडेय ने दी। उधर, युवा जागृति मंच, बजरंगपुरी के सुजीत कुमार, अनूप कुमार, मनीभूषण शर्मा, राजकमल पटेल, अंजनी, मयंक कुमार, मुकुल कुमार पांडे रुपेश कुमार पिंटू ने बताया कि छठव्रतियों के बीच अाम की लकड़ी व कद्दू का वितरण किया गया। शुक्रवार को 501 छठव्रतियों के बीच सूप व नारीयल का वितरण किया जाएगा। रोटरी पटना सिटी की ओर से सिटीकोर्ट के सामने वल्लभ परिसर में राजेश वल्लभ समेत कई लोगों ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36h67rb
via
IFTTT
Comments
Post a Comment