बादशाह इंडस्ट्रीज ने सूप के साथ पूजन सामग्री बांटी

पटना। धूप एवं अगरबत्ती की निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठव्रतियों के बीच 1251 सूप पूजन सामग्री के साथ वितरित किया। बादशाह इंडस्ट्रीज के संस्थापक अमृत पाल सिंह एवं समस्त बादशाह परिवार के सौजन्य से इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद रणवीर नंदन, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक नितिन नवीन, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मो. आसिफ, प्रिन्स कुमार राजू, बीआईए अध्यक्ष राम लाल खेतान ‘बिल्लू’ मौके पर उपस्थित रहे। इसके साथ ही महेन्द्र सिंह छाबड़ा, सरदार मनवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, रणजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, तजिंदर सिंह, कंवलजीत सिंह, हीरा सिंह बग्गा, कमलजीत सिंह बग्गा, प्रिंस श्रीवास्तव, अनिल सिंह ने भी वितरण कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूमिका निभाई। मां वैष्णो देवी सेवा समिति, रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, दशहरा कमेटी, भारत विकास परिषद, लॉयन क्लब फेवरिट एवं कई सामाजिक संस्था एवं उनके प्रतिनिधियो ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बादशाह अगरबत्ती के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह ने बताया कि लगातार 11 वर्षों से छठ पूजन सामग्री का वितरण कर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patna News - badshah industries distributes the pooja material along with the soup


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/334Aq2n
via IFTTT

Comments