
छठ पर्व के मौके पर आम की लकड़ी तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में रिटायर्ड रेलकर्मी को एक पक्ष के लोगों ने पीट दिया, बाद में इलाज के दौरान रेलकर्मी की पीएमसीएच में मौत हो गई। घटना मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव की है। मोकामा थाने की पुलिस ने तत्काल छापेमारी करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, शिवनार के रिटायर्ड रेलकर्मी आदित्य साव का अपने भाई-भतीजे से डेढ़ कट्ठा जमीन और आम के पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। रेलकर्मी के भतीजे छठ पर्व को लेकर आम की लकड़ी तोड़ने गए थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने यह कहकर लकड़ियां तोड़ने से मना कर दिया कि अभी विवाद का निबटारा नहीं हुआ है इसलिए लकड़ियां नहीं तोड़ सकते हो। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच रिटायर्ड रेलकर्मी आदित्य साव के सिर पर उनके भाई भतीजे ने लोहे के रॉड से वार कर दिया। रेलकर्मी अचेत होकर वहीं होकर गिर पड़े। उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच में उनकी मृत्यु हो गई। मोकामा थाना ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36pyHXa
via
IFTTT
Comments
Post a Comment