
बिजली बचाने की थीम पर स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता होगी। कक्षा 4 से 6 और कक्षा 7 से 9 तक दो कैटेगरी में प्रतियोगिता होगी। दोनों कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में जीत पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए नगद के साथ लैपटॉप और एक लाख रुपए का एफडी (सावधि जमा) राशि मिलेगी। द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए के साथ एक लैपटॉप व 50 हजार का एफडील। तृतीय पुरस्कार 30 हजार रुपए के साथ एक लैपटॉप और 30 हजार रुपए का एफडी। दोनों वर्ग में 10-10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार 15-15 हजार रुपए दी जाएगी। राज्य स्तर पर दोनों श्रेणियों में प्रथम को 50, द्वितीय को 30 व तृतीय को 20 हजार रुपए मिलेंगे। दोनों श्रेणियों में प्रत्येक 10-10 बच्चों को 7.5 हजार रुपए मिलेंगे। स्कूल स्तर पर दोनों वर्ग में 12 नवंबर तक प्रतियोगिता दो-दो घंटे का चित्रकला प्रतियोगिता कराना है। इसमें 2-2 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग 15 नवंबर तक एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र के पटना कार्यालय भेजना है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपर मुख्य सचिव के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. विनोदानंद झा ने गुरुवार को सभी डीईओ, डीपीओ समग्र शिक्षा और किलकारी निदेशक को पत्र भेजा है। ऊर्जा संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए ऊर्जा मंत्रालय द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9431600310 पर संपर्क किया जा सकता है। एनटीपीसी एचआर के वरिष्ठ प्रबंधक अनुराग सिन्हा ने बताया कि 16 नवंबर को शिक्षा विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की चयन समिति दोनों वर्ग में 100 सबसे बेहतर चित्र बनाने वाले बच्चों को पटना बुलाकर प्रतियोगिता कराएगी। इसमें सभी बच्चों को दो-दो हजार रुपए नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NsedEJ
via
IFTTT
Comments
Post a Comment