रबी महोत्सव में किसानों ने सीखे उन्नत खेती के गुर
सिटी रिपोर्टर|नौबतपुर
प्रखंड आत्मा के तत्वावधान में स्थानीय ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय रबी महाभियान सह महोत्सव के तहत कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से उन्नत खेती के गुर सिखाए। रबी की फसलों की उपादान तकनीक की जानकारी दी।
जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई, चना, मसूर एवं अन्य दलहनी फसलों की उन्नत खेती, उपचार, दवा का छिड़काव, खर-पतवार नियंत्रण, जल प्रबंधन आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ नीरज आनंद, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष अजय कुमार, बीएओ अरुण कुमार शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर पूर्व मुखिया धर्मदेव शर्मा, मधेश्वर शर्मा, राघवेंद्र नारायण, गुप्तेश्वर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, रामनाथ शर्मा, बीटीएम अमित सिंह, कार्यपालक सहायक आनंद कुमार, परिखा जी आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36nEH2L
via IFTTT
Comments
Post a Comment