
दानापुर|एनसी घोष सामुदायिक भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले 22 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने सबको शॉल एवं मेडल प्रदान किया। रेलकर्मियों के खाते में सेटलमेंट राशि के रूप में कुल 7 करोड़ 12 लाख 99 हजार 421 रुपए का भुगतान किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अरविन्द कुमार रजक, अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) रवीश कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह, ईसीआरकेयू के केन्द्रीय पदाधिकारी संजय मंडल अादि माैजूद रहे।
रेलकर्मी को सम्मानित करते डीआरएम।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JFkOuh
via
IFTTT
Comments
Post a Comment