
पटना | राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को अनुग्रह राहत (जीआर) के रूप में छह हजार रुपए की मदद देगी। इसमें सूखाग्रस्त 18 जिलों के भी परिवार शामिल हैं, जिनको सूखा राहत के रूप में तीन हजार रुपए की तत्काल सहायता दी जा चुकी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी किया है। अनुग्रह राहत पाने वाले ऐसे परिवार जिन्हें तत्काल सहायता के रूप में तीन हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है, उनको तीन हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं जिनको तत्काल सहायता की राशि की नहीं मिली है, वैसे परिवारों को छह हजार रुपए मिलेगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NshNPi
via
IFTTT
Comments
Post a Comment