पीड़ित धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने गया तो दारोगा ने मांगी 50 हजार रु. घूस, सस्पेंड
पटना.धोखाधड़ी का शिकार एक पीड़ित बुद्धा कॉलोनी थाना में केस करने के लिए गया ताे उससे इसके एवज में दाराेगा सूर्यकांत कुमार ने 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। मामला दाे दिन पहले का है। इतनी माेटी रकम सुनकर पीड़ित के हाेश उड़ गए और वह थाने से वापस लाैट आया। अगले दिन वह इसकी शिकायत लेकर सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के पास पहुंचा। उसने दारोगा की सारी करतूतों की जानकारी दी।
एसपी ने इसकी जांच कराई ताे शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसपी ने शनिवार काे दाराेगा सूर्यकांत कुमार काे निलंबित कर दिया। सिटी एसपी ने कहा कि हरेक थानेदार व दारोगा को आदेश दिया गया है कि कोई भी पीड़ित किसी तरह का केस लेकर आए, उसकी शिकायत सुनी जाए और लिखित बयान लेकर मामले की जांच हो।
घूस मांगने वाले पर इसी तरह कार्रवाई होगी। उन्हाेंने बताया कि थानेदार रविशंकर छुट्टी पर थे। प्रभारी थानेदार एसआई सूर्यकांत कुमार को बनाया गया था। पीड़ित जब केस दर्ज कराने पहुंचा ताे दाराेगा टालमटोल करने लगा। बहुत अाग्रह करने पर वह केस दर्ज करने के लिए राजी हुआलेकिन 50 हजार की रिश्वत मांगी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rFiwW4
via IFTTT
Comments
Post a Comment