मविवि : 57 केंद्रों पर एक लाख 40 हजार छात्र देंगे स्नातक पार्ट टू की परीक्षा

मगध विवि के स्नातक पार्ट टू (बीए, बीएससी व बी कॉम) परीक्षा 29 नवंबर से से शुरू होगी, जो 12 दिसंबर तक चलेगी। इसके लिए विवि ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा में एक लाख 40 हजार छात्र गया, पटना, औरंगाबाद, नालंदा में 57 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होगें। परीक्षा नियंत्रक डा विनोद सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण व कदाचार रहित परीक्षा को लेकर 57 ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि संबंधी जिलों के डीएम व एसपी को भी कदाचार रहित परीक्षा के संचालन को लिखा गया। 13 से 17 दिसंबर तक प्रैक्टिकल एग्जाम होगा। परीक्षार्थियों को ए, बी, सी, डी चार ग्रुप में बांटा गया है। दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 01 बजे तक और 02 से 05 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। इधर अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दो दिनों के हड़ताल पर बुधवार को चले गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qUWLkO
via IFTTT

Comments