संगठन की मजबूती के लिए प्रखंडों में होगी जदयू की बैठक, रणनीति तैयार
भगवानपुर पुराना बाजार में जदयू के पंचायत अध्यक्षों की समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पटेल की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में शामिल जदयू विधानसभा प्रभारी मुन्ना पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन खड़ा करेगी। बैठक में प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष व सचिव के चयन करने की समीक्षा की गई। इस बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में प्रत्येक बूथ पर पांच सदस्यों की एक कार्यकारिणी बनाकर विचार-विमर्श कर सभी पंचायत अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस तरह की समीक्षा बैठक विधानसभा के प्रत्येक प्रखंड में की जा रही है। इस बैठक में विधानसभा संगठन प्रभारी मोहमद हामिद खां, प्रखंड प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाहा, आर्यन व्याहुत, अशोक कुमार ठाकुर, विजयशंकर प्रसाद, संतोष चौहान, अर्जुन प्रसाद, पंकज कुशवाहा, राधामोहन भगत, विनोद शर्मा, अवधेश पटेल, मनीष कुमार, लगन प्रसाद, बिक्रमा पंडित, अशोक पटेल, मो.साहेब सहित सभी पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जदयू की समीक्षा बैठक में शामिल कार्यकर्ता।
सिटी रिपोर्टर | भगवानपुर हाट

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KYvdBS
via IFTTT
Comments
Post a Comment