विभिन्न सरकारी योजनाओं की टीम ने की जांच

खिजरसराय|गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के आदेश पर ग्रामीण विकास सोसाइटी की ओर से खिजरसराय के जमुयावां पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार पाठक एवं देव कृष्ण कुमार ने किया। जांच के दौरान प्रबंधन सूचना प्रणाली के सदस्य अशोक कुमार राय एवं कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक रंजन एवं रोजगार सेवक विजय कुमार के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे। पीओ श्री पाठक ने बताया टीम अपनी जांच रिपोर्ट सीधे मनरेगा आयुक्त सीपी खंडूजा को समर्पित करेगी। पंचायतों में जल संचय को लेकर शुरू की गई योजनाओं को विशेष रूप से जांच अधिकारी ने देखा। श्री पाठक ने बताया कार्यो की गुणवत्ता को देखा गया। इससे होने वाले लाभ से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। टीम जमुयावां टोला नहर पर एवं महेंद्र नगर में तालाब की उड़ाही कार्य को देख जल संचय को लेकर इसी प्रकार के योजना को प्राथमिकता देने की बात कही।

पुरुष नसबंदी के दाे दिन बाद सामान्य कार्य व सात दिन बाद कर सकते हैं भारी कार्य

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के उद्घाटन के अवसर पर सर्जन डॉ. राजीव भदानी ने कहा

हेल्थ रिपोर्टर| गया

जिले में गुरुवार से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा की शुरूआत की गई। इस अवसर पर जिला व प्रखंड कार्यालयों में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। जेपीएन सदर अस्पताल में पखवाड़ा का उद्घाटन एनसीडीओ डॉ. फिरोज अहमद, सर्जन डॉ. राजीव भदानी और डॉ. शहला नाजनीन ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. भदानी ने कहा कि पुरुष नसबंदी पुरुषों के लिए गर्भनिरोध का एक स्थायी व प्रभावी तरीका है। ऑपरेशन काफी सरल है और इसमें महज दस मिनट का समय लगता है। ऑपरेशन के आधे घंटे बाद लाभार्थी घर जा सकते हैं। ऑपरेशन के दो दिन बाद लाभार्थी सामान्य काम और सात दिन बाद भारी काम कर सकते हैं। ऑपरेशन के बाद शारीरिक संबंध बनाने में किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं होती है। डॉ. फिरोज अहमद ने कहा कि पखवाड़ा की सफलता के लिए प्रखंडों में सारथी रथ के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। मेला में काउंटर लगाकर आमलोगों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में बताया गया। लोगों को महिला बंध्याकरण, गर्भ निरोधक गोली और सूई की भी जानकारी दी गई। साथ ही लोगों के बीच कंडोम, गर्भनिरोधक गोली आदि का भी वितरण किया गया। इस दौरान कई पुरुषों ने नसबंदी का रजिस्ट्रेशन भी करवाया। कार्यक्रम में डीसीएम विनय कुमार, अस्पताल प्रबंधक संजय अंबष्ठ, केयर इंडिया के फैमिली प्लानिंस कोऑर्डिनेटर अमन आेजस्वी, परिवार कल्याण परामर्शी मुमताज बेगम, एफएचआरएस की परामर्शी ब्यूटी, जपाइगो प्रतिनिधि मयूरेश के अलावा एएनएम व अस्पताल कर्मी मौजूद थे।

परिवार नियोजन मेला में गर्भ निरोधक साधनों की जानकारी देते कर्मी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaya News - the team investigated various government schemes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2smYBLH
via IFTTT

Comments