
आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के दस सीटों पर अपनी जीत पक्की करने के लिए सभी राजनैतिक संगठनों ने कसरत शुरू कर दी है। कहीं बैठकों का दौर तो कही पार्टी विस्तार का कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जदयू जिलाध्यक्ष मो. अलेक्जेंडर खान के नेतृत्व फिर से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह, प्रो. सुरेश प्रसाद, अशोक वर्मा, मो. कलीमउद्दी खान, नीरज कुमार, मेघझर सिंह चंद्रवंशी एवं शहजाद शाह का नाम शामिल है। वहीं महासचिव पद पर रघुवंश मणी, मुन्ना खान, विजय कुमार, शकीहुलवाकी उर्फ प्रिंस, रामबली प्रसाद बिंद, जयनंदन कुलु, आलमगीर खान, अनिल कुमार वर्मा, अजीत शर्मा, मोहीउद्दीन खान, राजेन्द्र सिंह एवं विनोद कुमार को कमान दी गई है। जबकि जिला सचिव पद पर मो. असलम अंसारी, चंद्रदेव प्रसाद, मघेश्वर चंद्रवंशी, शैफुल्ल अंसारी, अक्षय कुमार सिंह, विनय पासवान, रूहत खान, शिव कुमार प्रसाद, मो. टीपू खान, बलराम शर्मा, अब्दुल्लाह अमजद, मो. औरंगजेब एवं शाह फैसल बनाए गए। हालांकि विशेष कार्यकारिणी सदस्यों में गया सांसद विजय कुमार मांझी, अभिराम शर्मा, संजीव श्याम सिंह, मुनेश्वर सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, असलम प्रवेज, नाथुन प्रसाद, अजय पासवान, एसएम जसीमुद्दीन, पुष्पेन्दू पुष्प, कमलेश वर्मा, मालती देवी, प्रभात राउत, धनंजय शर्मा, लाला नवल किशोर प्रसाद, अरविंद वर्मा, अला अहमद फुजैल, फरमान अहमद, अभिमन्यु सिंह बौद्ध, वीरेन्द्र कुमार, कुदुस खान, सिया सिंह सहित कई अन्य और नाम शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rtafED
via
IFTTT
Comments
Post a Comment