
रविवार को आर एन एस दिल्ली पब्लिक स्कूल रामनरेश नगर जीरो माइल में फिट जी टैलेंट अवार्ड एग्जाम का आयोजन हुआ। कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर स्कूल के निर्देशक ने पहले से निर्देश जारी किया था। दर्जनों विद्यालयों से 650 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर नियंत्रक डॉ उमेश कुमार व श्री कांत दिवाकर सहित केंद्रीय विद्यालय आरा के शिक्षक सहित अन्य औचक निरीक्षण करते दिखे। प्रधानाचार्य राजेश छेत्री ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी परीक्षा से बच्चों में संभावनाएं अधिक होती है, संस्था अवसर देती है, तो वह अपनी प्रतिभा दिखाने से झुकते नहीं है। हालांकि आर एन एस दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चे ने भी फिट जी टैलेंट अवार्ड एग्जाम में अव्वल आ कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। मौके पर धीरेंद्र नारायण सिंह, सत्यनारायण सिंह धर्मेन्द्र नारायण सिंह, रवि कुमार, राकेश राजपूत मौजूद रहे साथ ही विद्यालय के शिक्षक मधुलिका सिन्हा, उमेश कुमार सिंह, उपेन्द्र सिंह, प्रीति कुमारी, स्नेह सिंह, राकेश कुमार, चंदेश्वर ओझा, संतोष कुमार, पूजा कुमारी, चंद्रा पांडेय, निहारिका सिंह, सुनीता कुमारी,रूपा सिंह, शिवजी मिश्रा, राजीव सिंह, अशोक कुमार, मुन्ना कुमार सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं थी।
कदाचारमुक्त माहौल में हुई परीक्षा, रही चौकसी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2taByUW
via
IFTTT
Comments
Post a Comment