घर में सो रहे पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, आंगन में मिला खून से लथपथ शव

पटेढ़ी बेलसर (हाजीपुर).बेलसर ओपी क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव में सोमवार की देर रात घर में अकेले सो रहे 36 वर्षीय पूर्व वार्ड सदस्य को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक सौखी लाल राम सौखी लाल राम 2001 में जारंग रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्य थे। वे अब तक अविवाहित थे। घर के बगल में रहने वाला 15 वर्षीय भतीजा पवन कुमार ही उनकी देखभाल करता था।


घटना का पता उस समय चला जब भतीजा पंकज मंगलवार की अहले सुबह अपने चाचा के घर गया तो देखा कि आंगन में उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। मृतक के सीने में गोली लगी थी। मृतक के घर के आंगन से सटे बाहर का दरवाजा खुला था। पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पिछले अगस्त में बेलसर ओपी में दर्ज प्राथमिकी के बाद अगर पुलिस सही दिशा में कार्रवाई करती तो पूर्व वार्ड पार्षद सौखी लाल राम की हत्या नहीं होती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक के सीने में गोली लगी थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MJVCV6
via IFTTT

Comments