सोशल मीडिया की चकाचौंध में कम बिक रहे कार्ड

भोजपुर में नव वर्ष धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी में अभी से ही लोग लग गये है। इसके लिए पहली पसंद के स्थानों का चयन शुरू करने के साथ होटलों की बुकिंग भी होने लगी है। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोग होटल, धार्मिक स्थानों और सोन के साथ गंगा नदी के किनारे जा कर खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे है। एक जनवरी की पार्टी मनाने की खुशी में घर परिवार के छोटे-छोटे बच्चों में सबसे ज्यादा खुशियां देखी जा रही है। भोजपुर में पिकनिक के लिए हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा शहर स्थित रमना मैदान का कुंवर सिंह पार्क, बखोरापुर मां काली मंदिर और कोईलवर स्थित सोन का किनारा लोगों की पहली पसंद रही है। इस बार भी इन स्थानों के अलावे अन्य धार्मिक स्थानों पर भी लोग जाने की तैयारी कर रहे है। कई लोगों द्वारा बखोरापुर मंदिर में पूजा अर्चना कर पिकनिक मनाने के लिए गायत्री होटल में कई रुम पहले से ही बुक करा दिये गये है। होटल संचालन अजीत सिंह ने बताया कि यहां जिले के अलावे पटना, छपरा व भागलपुर समेत कई जिले से लोग पूजा और पिकनिक करने आते है। वहीं सोन किनारे अपने रिश्तेदारों परिचितों से लोग जगह अभी से सुरक्षित करने को कहने लगे है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया की चकाचौंध में ग्रीटिंग्स दुकानों पर लगने वाली भीड़ इस बार नहीं दिख रही है। इस कारण इस धंधे से जुड़े दुकानदारों में मायूसी है। कई दुकानदार ग्रीटिंग्स के कार्ड ज्यादा मात्रा में लाने के बाद इसकी बिक्री नहीं होने से चितिंत दिख रहे है। शहर के धर्मन चौक स्थित ग्रीटिंग्स कार्ड के दुकानदार अनिल जैन ने बताया कि इस बार कार्ड खरीदने काफी कम लोग आ रहे है। दुकान पर 5 रुपए से लेकर 600 रुपए की तक कार्ड बेचने को लाए गई है। खरीदारी में कुछ युवा वर्ग को छोड़ दिया जाये तो अन्य में कोई खास रुचि नहीं दिख रही है।

नववर्ष को लेकर ग्रीटिंग्स कार्ड की खरीदारी करते युवा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - cards are being sold less in the glare of social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MBX3EP
via IFTTT

Comments