यूथ क्लब ने फ्रेंड्स इलेवन को 36 रनों से हराया


बिहार पुलिस सप्ताह के तहत कोईलवर मे टीबी सेनेटोरियम खेल मैदान पर क्रिकेट मैच यूथ क्लब कोईलवर बनाम फ्रेंड्स इलेवन आरा के बीच खेला गया। जिसमें यूथ क्लब कोईलवर ने फ्रेंड्स इलेवन को 36 रन से हराया। इससे पहले पुलिस सप्ताह पर खेले गए फाइनल मैच में कोईलवर थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, पूर्व खिलाड़ी गोपाल सिंह, मुरारी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए कोईलवर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज कुंदन शून्य के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। हालांकि, अविनाश व सागर ने संभल कर खेलते हुए 32 व 30 रन बना आउट हो गए। आकाश ने 37, समरजीत 27, प्रियांशु 17, माही 14 रन बनाए और पूरी टीम 24 ओवर 3 गेंद पर 195 रन बनाकर आउट हो गयी। कुल 195 रन का पीछा करने उतरी शुरुआत अच्छी रही। लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होते ही 20 वे ओवर में पूरी टीम 159 रन पैवेलियन लौट गई। जिसमें राकेश 55, हिमांशु 23, विकास 20 व निहाल के 19 रन के बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू पाया। कोईलवर की ओर से आकाश 2, इकबाल 2, सुफियान, मिन्हाज व अयूब ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच आकाश को दिया गया। मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस-पब्लिक मैत्री सम्बन्ध बनाये रखने के लिये इस तरह के खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन जरूरी है। जिससे पुलिस-पब्लिक मैत्री बने रहे। साथ ही दाेनाें टीम के खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने की अपील किया।

दोनों टीम के साथ पुलिस पदाधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - youth club beat friends xi by 36 runs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uBlBYW
via IFTTT

Comments