नाट्य महोत्सव के लिए कलाकारों ने जुटाई राशि
भोजपुर नाट्य महोत्सव की तैयारी को लेकर आरा रंगमंच के कलाकारों ने शहर में गुरुवार को कोष संग्रह व प्रचार प्रसार किया। नाट्य महोत्सव 01 से 05 मार्च तक जैन स्कूल में होगा। इसके लिए रंगमंच के कलाकारों ने टाउन थाना, जेल रोड़, बिचली रोड़, घंटाघर मोड़ व शिवगंज मोड़ तक नगर भ्रमण पर निकाला। प्रचार प्रसार प्रभारी साहेब लाल यादव ने कहा नाट्य महोत्सव को सफल बनाने के लिए संस्था के महिला सदस्यों के साथ नगर भ्रमण किया गया है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सहयोग मांगा। आयोजन संयोजक अनिल तिवारी दिपू ने बताया कि महोत्सव की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। नाट्य दलों का आगमन हो जाएगा। प्रचार प्रसार व कोष संंग्रह अभियान में पल्लवी प्रियदर्शनी, आकांक्षा प्रियदर्शनी, रागिनी कश्यप, निशू, शालिनी, शिखा, मनीषा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/386bZTN
via IFTTT
Comments
Post a Comment