क्रांतिकारी चंद्रशेखर का शहादत दिवस मनाया

{ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर महान क्रांतिकारी को दी गई श्रद्धांजलि

प्रमण्डल बनाअाें के तत्वाधान में आजादी के दीवाने अमर बलिदानी महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर बालिका उच्च विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा की गई। अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक कृष्णकांत तिवारी व संचालन शिक्षिका अर्चना कुमारी ने की। विचार गोष्ठी का विषय प्रवेश रामजी तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर गायत्री अखौरी ने कहा कि आज हम आजाद है तो बस चंद्रशेखर आजाद के वजह से। आजाद के नाम से अंग्रेज कांपते थे। अपनो ही कारण ही आज के दिन अलफ्रेंड पार्क में शहीद हुए। कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद कट्‌टर देशभक्त थे। वे क्रांतिकारियों के कमांडर इन चीफ थे। उनका त्याग और बलिदान इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। मौके पर पुष्पा पांडेय, निरुपमा सिंह, चंद्रभूषण उपाध्याय, नर्वेदश्वर शुक्ला, सुरेश कुमार, सूर्यकांत कुमार, वीणा श्रीवास्तव, नेहा कुमारी व अन्य लोग शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TngX9h
via IFTTT

Comments