एसपी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन


बेगूसराय | वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी गांव के 100 से अधिक लोग एसपी कार्यालय पहुंच कर अपने ग्रामीण कलीमुद्दीन को झूठे केस में साजिश के तहत फंसाये जाने की शिकायत किया है। इस मामले की सही तरीके से जांच करने की मांग एसपी से की है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को कलीमउद्दीन की बाइक की डिक्की से 200 रूपए के 218 नकली नोट, 3 बोतल विदेशी शराब, लोडेड पिस्तौल और 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों का कहना है कि कलीमउद्दीन सीधा सादा आदमी है। उसे रंजिश के तहत गहरी साजिश रच कर फंसाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कलमीउद्दीन की गांव में कुछ लोगों से विवाद चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wdKSsO
via IFTTT

Comments