डीपीओ ने कस्तूरबा गांधी स्कूल और मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण
सिटी रिपोर्टर।आरा
सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार की दोपहर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व मध्य विद्यालय, न्यू पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे और उन्होंने वहां पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की छात्राओं के साथ तीन घंटे तक उनके पठन-पाठन के बारे में वार्डेन पुजा कुमारी व आइटी आद्या उपाध्याय से पूछताछ की। इस दौरान दिव्यांग बच्चियों ने गीत भी सुनाया और सामान्य बच्चियों ने भी कविता व गीत सुनाया। मौके पर डीपीओ ने कस्तूरबा की व्यवस्था को सही पाया। उन्होंने छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तो छात्राओं ने कहा कि वार्डेन व शिक्षिकाएं सब उनका ध्यान रखती है। सभी कर्मी अच्छे है।
निरीक्षण के दौरान छात्राओं से हाल जानते डीपीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vdKRoE
via IFTTT
Comments
Post a Comment