बिना टिकट लिये ही यात्रा करना बनी मजबूरी


बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर में टिकट काउंटर नंबर 4 बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण टिकट काउंटर के सामने काफी लंबी लाइन लग गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि यात्री टिकट काउंटर से लेकर विश्रामालय के ग्रिल तक कई लाइन में खड़े थे। इस कारण प्लेटफार्म पर आने-जाने का रास्ता भी जाम हो गया। मालूम हो कि बेगूसराय स्टेशन पर सामान्य टिकट का 4 कांउटर है, जिसमें एक काउंटर महिला, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग के लिए आरक्षित है। वहीं एक काउंटर अधिकतर समय बंद ही रहता है, बाकी बचे दो काउंटर पर यात्रियों की काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है, इसके कारण कई बार पहले टिकट लेने के चक्कर में आपस में ही नोक-झोक और हाथापाई तक कर लेते है।

सिर्फ सुबह में खुलता है अतिरिक्त कांउटर

जब टिकट काउंटर बंद होने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सुबह में सभी चार काउंटर खोला जाता है।
अशोक कुमार, स्टेशन प्रबंधक, बेगूसराय

बगैर टिकट के यात्रा करने को यात्री मजबूर


सोमवार की दोपहर ढाई से तीन बजे तक टिकट काउंटर पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ हो गई थी, लेकिन दो काउंटर से टिकट मिलने के कारण यात्रियों की लंबी लाइन लगी हुई थी, तिलरथ-जमालपुर सवारी गाड़ी आ गई और दो मिनट रूकने के बाद खुलने लगी तो लाइन में लगे यात्री बगैर टिकट लिए ही ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े।

यात्री ने कहा टिकट लेने में होती है परेशानी

साहेबपुरकमाल जाने के लिए टिकट कटा रहे वीरेंद्र यादव ने बताया कि काउंटर पर भीड़ होने के कारण आधा घंटा लाइन में लगने के बाद नहीं मिला तो मजबूरी में बगैर टिकट के जा रहे हंै। वहीं बलिया के मो. इख्तियार ने बताया कि टिकट काउंटर बंद होने के कारण हर यात्रियों को टिकट लेने के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है।

सीनियर डीसीएम के आदेश के बाद भी नहीं खुलता है सभी कांउटर

4 फरवरी को बेगूसराय रेलवे स्टेशन का जायजा लेने आए सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद को दैनिक यात्री और अन्य लोगों ने यात्री के अनुरूप टिकट काउंटर नहीं होने की शिकायत की थी। जिसपर उन्होंने अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने का आदेश दिया, लेकिन सीनियर डीसीएम द्वारा कहने के बाद भी अतिरिक्त काउंटर अधिकतर समय बंद ही रहता है।

टिकट काउंटर पर यात्री का भीड़।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begusarai News - traveling without a ticket became a compulsion


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TaWXI7
via IFTTT

Comments