टैंकलॉरी की चपेट में आने से झारखंड के दो मजदूर हुए जख्मी
बेगूसराय | टैंकलॉरी की चपेट में आने से शनिवार की सुबह दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 31 पर खातोपुर के पास हुई। खामियों में झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छातावाड़ी निवासी दिनेश पासी और रिंकू चौधरी शामिल है। जख्मी रिंकू चौधरी ने बताया कि वे दोनों कैटरिंग का काम करते है। शुक्रवार की रात रिसेप्शन पार्टी खत्म होने के बाद शनिवार की सुबह लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय से खगडिय़ा की ओर जा रही टैंकलारी ने दोनों को धक्का मार दिया । जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। खामियों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ik37Q9
via IFTTT
Comments
Post a Comment