कोसी के दीए से लगी आग में झोपड़ी जली, हजारों का सामान भी हुआ राख
खेढ़वा पंचायत के रामपुर महेश गांव में कोसी के दीए से लगी आग में झोपड़ी जलकर खाक हो गयी। बताया जा रहा है हीरालाल बैठा की प|ी पार्वती देवी ने चैती छठ पूजा काे लेकर घर में शाम को कोसी भरी थी। इसमें दीया जलाया गया था। जलते दीए काे वह छाेड़कर साे गई थी। रात करीब तीन बजे के आसपास घर में तेज रोशनी व गर्मी होने से नींद टूटी तो देखा कि आग लगी है। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। देखते ही देखते झोपड़ी जलकर खाक हो गयी। इस अगलगी में घर मे रखी हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने प्रतिनिधि भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय को भेजकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। सीओ युगेश दास से बात करने पर बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष मुआवजा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bJQEBV
via IFTTT
Comments
Post a Comment