एनएमसीएच में मरीजों की निगरानी के लिए लगाया जाएगा सीसीटीवी कैमरा, मनोरंजन के लिए होगी टीवी की व्यवस्था
पटना.एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती काेराेना के मरीजाें और संदिग्धाें की निगरानी सीसीटीवी कैमराें से हाेगी। कैंपस में चाराें ओर कैमरे लगेंगे, ताकि उनकी गतिविधियों पर निगरानी कंट्रोल रूप से की जा सके। दरअसल अस्पताल प्रशासन को यह जानकारी मिल रही थी कि कुछ संदेही मरीज वार्ड से बाहर निकलने का प्रयास करते हैं। इस कारण कई दफे गार्ड से भी उलझ गए हैं। इसके बाद अस्पताल प्रशासन चौकसी बरत रहा है।
मरीजों के मनोरंजन के लिए लगाया जाएगा टीवी
मरीजों के मनोरंजन के लिए टीवी की भी सुविधा की जाएगी। बाहरी परिसर में एक बड़ा स्क्रीन भी होगा जिसके माध्यम से मरीज के परिजन भी अपने परिवार को देख सकें। अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि विभागाध्यक्षों को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। उनका यह दायित्व होगा कि अपने वार्ड में डॉक्टरों व कर्मियों की ड्यूटी लगाएं अाैर बेड व सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
240 पीपीई किट मिली
कोरोना के मरीजाें अाैर संदिग्धाें के इलाज में लगे डॉक्टरों, नर्सों औरपारा मेडिकल स्टाफ के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 240 पीपीई किट एनएमसीएच काे उपलब्ध कराई गई है। अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि एन 95 मास्क, ट्रिपल लेयर के सर्जिकल मास्क व संपूर्ण सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विभाग को लिखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jtcmhb
via IFTTT
Comments
Post a Comment