कैमूर के जंगलाें में मिला बाघ, वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रॉपिकल कैमरे में एक नर बाघ की तस्वीर कैद हुई

कैमूरांचल के जंगलों में बाघ की मौजूदगी पर मोहर लग गई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रॉपिकल कैमरे में एक नर बाघ की तस्वीर कैद हुई है। जो शाम को सात बजे जंगल में विचरण कर रहा था। रोहतास डीएफओ प्रद्म गौरव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन- चार महीनों से बाघ की गतिविधियां कैमूर के जंगलों में देखने को मिली थी। पंचे के निशान मिले थे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हाे पा रही थी। रोहतास के दुर्गावती जलाशय परियोजना से लेकर तिलौथू के तुतला भवानी के समीप लगभग 40 किलोमीटर के क्षेत्र में वनकर्मियों ने इसे कई बार देखा था। हालांकि, कैमरे में पहली बार तस्वीर कैद हुई है। अब बाघ की तस्वीर के साथ दिसंबर 2020 में नेशनल टाइगर कंजरवेशन ऑथोरिटी नई दिल्ली को क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जंगल में भ्रमण करते हुए बाघ की तस्वीर डीएफओ ने खीची।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WY25BJ
via IFTTT

Comments