वेदांता से लाैटा मरीज घर में भी नहीं घुसा पुलिस लेकर चली गई सदर अस्पताल

वेदांता (हरियाणा) से इलाज करा कर लगभग 2100 किलोमीटर दूरी तय कर बुधवार को सुपौल पहुंचे मरीज को घर की चौखट पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कोरोना वायरस जांच के लिए परिजनों के साथ सदर अस्पताल ले गई। एंबुलेंस से बुधवार की सुबह 10:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित झाखराही पहुंचे 5 लोग एंबुलेंस उतर कर अपने घर जा रहे थे।
इसी दौरान सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह दल बल के साथ स्थल पर पहुंच सभी को एंबुलेंस पर बैठाकर सदर अस्पताल जांच के ले गई। पीड़ित परिजन ने बताया कि लॉक डाउन से पहले 20 मार्च को 5 आदमी के साथ हरियाणा स्थित वेदांत अस्पताल इलाज के लिए गए थे। इलाज के बाद डॉक्टरों ने घर जाने की सलाह दी। डॉक्टरों ने ही एंबुलेंस कर दिया और 3 राज्यों से गुजरते हुए बिहार पहुंचे लगभग 2100 किलोमीटर दूरी तय करने में 22 घंटे का समय
उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों द्वारा यह बताया गया कि मरीज को शुगर कम होने के बाद पुनः लेते आएंगे उसके बाद इलाज किया जाएगा। बुधवार को सभी लोग घर पहुंचे लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उन्हें जांच के लिए सदर अस्पताल जाना पड़ा। इधर मोहल्ले में यूपी नंबर की एंबुलेंस आने के बाद हड़कंप मच गया। लोग अपने अपने घर में दुबक गए। पुलिस जब मरीज को अस्पताल ले गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एंबुलेंस चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एंबुलेंस के बाहर खड़े लोगों को अस्पातल भेजती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WcLAj8
via IFTTT

Comments