बूढ़ी गंडक में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की माैत, एक काे बचाया
बूढ़ी गंडक नदी में आश्रमघाट के पास नहाने गया योगियामठ के महेश सहनी का 10 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार की डूबने से माैत हाे गई। वहीं, बड़े भाई रोहित को लोगों ने बचा लिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोहित ने बताया, मोहित मोहल्ले के लड़कों के साथ घर से बिना बताए दो दिनों से नदी में नहाने जा रहा था। शनिवार दोपहर नदी में नहाने के क्रम में दोनों भाई अधिक पानी में चले गए। इससे दोनों डूबने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग नदी में कूद कर उसे बचा लिया, लेकिन मोहित डूब गया। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह अचेत था। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XiUVYu
via IFTTT
Comments
Post a Comment